फर्जी महिला डॉक्टर सहित दो गिरफ्तार

नदिया से एक फर्जी महिला डॉक्टर और लोअर डिविजन क्लर्क को अरेस्ट किया गया है.
कल्याणी. नदिया से एक फर्जी महिला डॉक्टर और लोअर डिविजन क्लर्क को अरेस्ट किया गया है. कल्याणी थाने की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, खुद को डॉक्टर बताने वालीं महिला का नाम वंदना सेनगुप्ता है. वह कोलकाता की रहने वाली है. दूसरी महिला का नाम जयति दास है, जो हुगली की रहने वाली है. जयंती ने एलडीसी यानी लोअर डिविजन क्लर्क होने का दावा किया था. जेएनएम अस्पताल प्रशासन ने बताया कि गुरुवार दोपहर दोनों महिलाओं को इधर-उधर घूमते देखा गया था. उनसे पूछताछ की गयी, जिसके बाद संदेह गहरा गया. अस्पताल के अधिकारियों ने जांच में दोनों को फर्जी पाया. उसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना पाकर कल्याणी थाने की पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक दोनों इस अस्पताल की नहीं हैं. उनके नाम पर कोई रजिस्ट्रेशन भी नहीं है. उनके नाम रजिस्टर में भी नहीं हैं. वहीं, इस घटना से इलाके में सनसनी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




