परीक्षा के दौरान एसएमएस से उत्तर उपलब्ध कराने का आरोप, सीनियर ऑडिटर सहित दो लोग अरेस्ट

Updated at : 15 Jun 2024 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान एसएमएस से उत्तर उपलब्ध कराने का आरोप, सीनियर ऑडिटर सहित दो लोग अरेस्ट

पीएससी की परीक्षा के दौरान एसएमएस के जरिये उत्तर सप्लाई करने के आरोप में सीआइडी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

11 मोबाइल फोन के साथ कई बैंकों के पासबुक भी जब्त

संवाददाता, कोलकाता

पीएससी की परीक्षा के दौरान एसएमएस के जरिये उत्तर सप्लाई करने के आरोप में सीआइडी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम शंकर विश्वास और पपाय दास बताये गये हैं. शंकर नदिया जिले के कल्याणी, जबकि पपाय धुबुलिया का निवासी है. शंकर पूरी घटना का मास्टर माइंड है. वह सीजीओ कॉम्प्लेक्स में स्थित प्रिंसिपल अकाउंटेंट जनरल के कार्यालय में सीनियर ऑडिटर है. अपने साथ वह पपाय को मिला कर उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया. इनके कब्जे से 11 मोबाइल फोन और कई बैंकों के पासबुक बरामद किये गये हैं. सर्वे पार्क थाने में दर्ज एक मामले को लेकर कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद सीआइडी ने पूरे मामले की जांच शुरू की थी. सबूत हाथ लगने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों को शुक्रवार को अलीपुर कोर्ट में पेश करने पर उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

कैसे हुआ खुलासा: सीआइडी सूत्रों के मुताबिक खाद्य विभाग में सब-इंस्पेक्टर की नियुक्ति के लिए होने वाली परीक्षा में एक गिरोह द्वारा उत्तर सप्लाई करने की शिकायत मिलने के बाद सर्वे पार्क थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी गयी थी. जांच में बड़े रैकेट का खुलासा हुआ. इसके बाद अदालत के निर्देश पर सीआइडी ने मामले की जांच शुरू की. इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया. जांचकर्ता यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि गिरफ्तार आरोपियों के साथ इस गिरोह से और कौन जुड़ा हुआ है. गौरतलब है कि इससे पहले राज्य में कई भर्ती परीक्षाओं में हुए भ्रष्टाचार की जांच सीबीआइ और इडी कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola