West Bengal : तृणमूल नेता मुकुल रॉय कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती, घर में गिरने से लगी चोट

Updated at : 04 Jul 2024 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal : तृणमूल नेता मुकुल रॉय कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती, घर में गिरने से लगी चोट

West Bengal : अस्पताल प्रशासन ने उन पर चौबीस घंटे निगरानी रखने के लिए चिकित्सकों की एक टीम गठित की है.अधिकारी ने बताया कि रॉय तंत्रिकातंत्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं और चोट लगने पर बेहोश होने से पहले उन्हें उल्टी भी हुई थी.

विज्ञापन

West Bengal : पश्चिम बंगाल के तृणमूल नेता मुकुल रॉय (Mukul Ray) को अपने घर के बाथरूम में गिरने और बेहोश होने के बाद शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.अस्पताल के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी.अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि मुकुल रॉय बुधवार शाम को बाथरूम में गिर गए थे जिससे उनके सिर में चोट लग गई थी. अस्पताल प्रशासन ने उन पर चौबीस घंटे निगरानी रखने के लिए चिकित्सकों की एक टीम गठित की है.अधिकारी ने बताया कि रॉय तंत्रिकातंत्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं और चोट लगने पर बेहोश होने से पहले उन्हें उल्टी भी हुई थी.

निगरानी के लिए चिकित्सकों की गठित की गई टीम

मिली जानकारी के अनुसार आवश्यक जांच की गई हैं और हम आगे के उपचार के लिए रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. रॉय के बेटे सुभ्रांशु रॉय ने अपने पिता के बीमार होने की पुष्टि की .उन्होंने कहा, ‘‘बाबा घर में बाथरूम जाते समय गिर गए. उनके सिर में चोट लगी है. उन्हें उल्टी हुई और वे बेहोश हो गए. हम उन्हें अस्पताल ले गए.रॉय तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी के खिलाफ राज्यपाल के मानहानि मुकदमे की सुनवाई गुरुवार तक स्थगित

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola