सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक हुए घायल

घायलों के नाम प्रीतीश बर्मन, विकास महतो और विशाल मिस्त्री बताये गये हैं.
बैरकपुर. उत्तर 24 परगना के कल्याणी एक्सप्रेसवे पर जफरपुर फायरिंग रेंज इलाके में सोमवार देर रात बाइक दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गये. घायलों के नाम प्रीतीश बर्मन, विकास महतो और विशाल मिस्त्री बताये गये हैं. जानकारी के अनुसार, तीनों बाइक पर सवार होकर बैरकपुर जा रहे थे. इसी दौरान जफरपुर फायरिंग रेंज इलाके में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. खबर पाकर मौके पर पहुंची मोहनपुर थाने की पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कोलकाता रेफर कर दिया गया. सभी बैरकपुर के रुईया इलाके के रहनेवाले हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










