नादन घाट की बस्ती में लगी आग इसमें जल गये कई आशियाने
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बस्ती में आग लगने से मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
बर्दवान/पानागढ़.
बुधवार को पूर्व बर्दवान के नादनघाट थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर ग्राम पंचायत के बड़ग्राम के जेलेग्राम की बस्ती में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. इसमें कई अस्थायी घर जल कर राख हो गये. हालांकि इसमें किसी व्यक्ति के आहत होने की सूचना नहीं है. इससे पहले आग लगने पर स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी. उसके बाद नवद्वीप से दमकलकर्मी एक इंजन के साथ वहां पहुंचे और करीब दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया. आग कैसे लगी, इसकी जांच में दमकलकर्मी लगे हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि आग की लपटों में आकर कई अस्थायी आशियाने व उनके अंदर रखे सामान जल कर खाक हो गये. बताया गया है कि आग में प्रणव प्रमाणिक, नानू गोपाल प्रमाणिक, विपद तारण प्रमाणिक, बाबू सोना प्रमाणिक आदि बस्तीवासियों के घर जल गये हैं. पीड़ितों ने सरकार से मदद की गुहार लगायी है.विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन