ओसीपी की पोकलेन रोक आदिवासियों ने किया प्रदर्शन
Updated at : 06 Jul 2024 9:36 PM (IST)
विज्ञापन

केंदा एरिया के शंकरपुर ओसीपी की पोकलेन मशीन को सीएल जामबाद ओसीपी में ले जाया जा रहा था, तभी उस मशीन को दिगीर बागान मांझीपाड़ा के आदिवासियों ने रोक कर विरोध प्रदर्शन किया.
विज्ञापन
अंडाल.
केंदा एरिया के शंकरपुर ओसीपी की पोकलेन मशीन को सीएल जामबाद ओसीपी में ले जाया जा रहा था, तभी उस मशीन को दिगीर बागान मांझीपाड़ा के आदिवासियों ने रोक कर विरोध प्रदर्शन किया. उनकी मांग है कि गांव में बिजली का ट्रांसफॉर्मर लगाया जाये. दो घंटे बाद शंकरपुर ओसीपी के एजेंट ने ट्रांसफॉर्मर लगाने का लिखित आश्वासन दिया, तब आदिवासियों ने पोकलेन के साथ कर्मचारियों को जाने दिया. इस बाबत सुभाष मांझी, जोबा मंझियान और सायना बीबी ने कहा कि दिगीर बगान में बिजली की समस्या पिछले छह माह से चल रही है. यहां 50 केवी के ट्रांसफॉर्मर हैं, लेकिन यहां 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगने पर ही समस्या का समाधान होगा. ओसीपी के एजेंट ने अगले छह दिनों के अंदर नया ट्रांसफॉर्मर लगवाने का लिखित आश्वासन दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




