सिउड़ी रामकृष्ण शिल्प विद्यापीठ भवन में स्ट्रॉन्ग रूम
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जिले की दोनों लोकसभा सीटों बोलपुर व बीरभूम के लिए चौथे चरण में गत 13 मई को हुए मतदान के बाद मंगलवार चार जून को मतगणना होगी. इसे देखते हुए जिले के सिउड़ी रामकृष्ण शिल्प विद्यापीठ भवन में स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है.
विज्ञापन
बीरभूम.
जिले की दोनों लोकसभा सीटों बोलपुर व बीरभूम के लिए चौथे चरण में गत 13 मई को हुए मतदान के बाद मंगलवार चार जून को मतगणना होगी. इसे देखते हुए जिले के सिउड़ी रामकृष्ण शिल्प विद्यापीठ भवन में स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है. वहां केंद्रीय वाहिनी के जवान मुस्तैद हैं. इस बार बोलपुर संसदीय सीट से भाजपा की प्रिया साहा, तृणमूल कांग्रेस के असीत कुमार माल एवं इंडी अलायंस (माकपा) की श्यामली प्रधान की किस्मत इवीएम में बंद हो गयी है. वहीं, बीरभूम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के देवतनु भट्टाचार्य, तृणमूल की शताब्दी राय तथा इंडी अलायंस (कांग्रेस) के मिल्टन रशीद का भाग्य इवीएम में बंद है. 13 मई को बोलपुर लोकसभा सीट से 82.66 प्रतिशत और बीरभूम संसदीय सीट से 81.91 प्रतिशत मत पड़े थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










