अगले तीन दिनों में चार डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान

मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में तापमान चार डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है.
कोलकाता. राज्य के कुछ हिस्सों में बुधवार को हल्की बारिश हुई. गर्मी से थोड़ी राहत मिली, पर मौसम विभाग ने तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जतायी है. अलीपुर मौसम कार्यालय ने बताया कि आनेवाले कुछ दिनों में दक्षिण बंगाल के तापमान में बढ़ोतरी होगी. गुरुवार से दक्षिण बंगाल में गर्मी और बढ़ेगी. उमस से लोगों की परेशानी बढ़ेगी.
मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में तापमान चार डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है. दक्षिण बंगाल में जहां गर्मी से लोग बेहाल हैं, वहीं उत्तर बंगाल में मंगलवार तक मौसम विभाग ने मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










