रामकृष्ण मठ के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद के निधन पर PM Modi ने जताया शोक, बीते महीने अस्पताल में की थी मुलाकात

Updated:
विज्ञापन
रामकृष्ण मठ के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद के निधन पर PM Modi ने जताया शोक, बीते महीने अस्पताल में की थी मुलाकात

स्वामी स्मरणानंद महाराज के अस्पताल में भर्ती होने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर स्वामी जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए पोस्ट किया था.

विज्ञापन

रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद महाराज का मंगलवार को निधन हो गया. वह 95 वर्ष के थे. उनकी तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी. वह तीन मार्च से दक्षिण कोलकाता के शिशु मंगल अस्पताल में भर्ती थे. उन्हें उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी स्मरणानंद महाराज के निधन पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा कि महाराज ने असंख्य लोगों के दिलो-दिमाग पर अपनी छाप छोड़ी है. उनके आदर्श पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे.

मिशन के एक बयान में कहा गया:

रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के परम पूज्य अध्यक्ष श्रीमत स्वामी स्मरणानंदजी महाराज ने आज रात 8.14 बजे महासमाधि ले ली. मालूम रहे कि स्वामी स्मरणानंद महाराज के अस्पताल में भर्ती होने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर स्वामी जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए पोस्ट किया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जब कोलकाता दौरे पर आये तो, सबसे पहले उन्होंने अस्पताल में महाराज से मिलकर उनका हालचाल जाना था.

Also Read: पश्चिम बंगाल : अभिजीत गंगोपाध्याय ने गोडसे पर की टिप्पणी, कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा

रामकृष्ण मठ और मिशन के 16वें अध्यक्ष थे स्वामी स्मरणानंद

स्मरणानंद महाराज रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के वरिष्ठ भिक्षु और इसके 16 वें अध्यक्ष रहे. 1976 में स्मरणानंद महाराज बेलूड़ मठ के करीब में स्थित रामकृष्ण मिशन शारदापीठ नाम के एक शैक्षणिक संस्थान के सचिव बने. वह अपने 15 साल के लंबे प्रवास के दौरान विभिन्न सेवा गतिविधियों में शामिल रहे. 1978 की विनाशकारी बाढ़ के दौरान वह भिक्षुओं की मदद से बचाव कार्य के लिए आगे आये. दिसंबर 1991 में वह चेन्नई में रामकृष्ण मिशन के प्रमुख बने. 2007 में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चुने गये थे. साल 2017 से वह रामकृष्ण मठ और मिशन के अध्यक्ष थे.

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola