डेंगू से बचाव के लिए दवा का छिड़काव
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बरसात का मौसम शुरू होते ही मच्छरों से होने वाले डेंगू की रोकथाम के लिए प्रशासन की ओर से अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में जामुड़िया पंचायत समिति के केंदा ग्राम पंचायत की ओर से ईस्ट केंदा कॉलोनी के खटालपाड़ा में साफ सफाई अभियान के साथ साथ दवा का छिड़काव किया जा रहा है.
विज्ञापन
जामुड़िया.
बरसात का मौसम शुरू होते ही मच्छरों से होने वाले डेंगू की रोकथाम के लिए प्रशासन की ओर से अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में जामुड़िया पंचायत समिति के केंदा ग्राम पंचायत की ओर से ईस्ट केंदा कॉलोनी के खटालपाड़ा में साफ सफाई अभियान के साथ साथ दवा का छिड़काव किया जा रहा है. केंदा ग्राम पंचायत के उप प्रधान देवाशीष चटर्जी ने कहा कि बरसात के समय में जानलेवा डेंगू से लोगों के बचाव के लिए नालियों की सफाई के साथ ही नालियों तथा कूड़ेदान में मच्छरों को मारने वाले दवा का छिड़काव कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में डेंगू अपने पांव पसारे उससे पहले साफ सफाई का काम पंचायत की ओर से चल रहा है. खटाल इलाके में गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप ज्यादा रहता है. जिससे डेंगू का खतरा बढ़ जाता है. जिसे देखते हुए सबसे पहले खटाल इलाके में साफ सफाई किया जा रहा है. वहीं पूरे पंचायत क्षेत्र में साफ सफाई के साथ साथ दवा का छिड़काव कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि डेंगू पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए स्वास्थ्य विभाग तथा मेडिकल टीम के सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर सर्वे भी किया जा रहा है. सभी को किसी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत पंचायत अथवा स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की हिदायत दी गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










