रैली में आनेवालों के लिए विशेष व्यवस्था

तृणमूल कांग्रेस की ओर से शहीद दिवस की सभा के लिए कोलकाता नगर निगम की ओर से विशेष व्यवस्था की गयी है.
संवाददाता, कोलकाता
तृणमूल कांग्रेस की ओर से शहीद दिवस की सभा के लिए कोलकाता नगर निगम की ओर से विशेष व्यवस्था की गयी है.
इस संबंध में मेयर फिरहाद हकीम ने बताया कि 21 जुलाई की सभा में पहुंचने वाले लोगों की सहूलियत के लिए कोलकाता नगर निगम की ओर से विभिन्न जगहों पर मोबाइल टॉयलेट और पेयजल के लिए वाटर टैंक की व्यवस्था की गयी है. वहीं, सभा के बाद सड़कों की साफ-सफाई के लिए निगम के 100 से अधिक सफाईकर्मियों को उतारा जायेगा. वहीं, निगम के एक अधिकारी ने बताया कि, अगर भारी बारिश होती है तो सभा स्थल पर जल जमाव न हो, इसकी भी व्यवस्था की गयी है.
उन्होंने बताया कि आमतौर पर मॉनसून के दौरान निगम के सभी ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन हाइ अलर्ट मोड पर ही रखे जाते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










