वृद्धा से मारपीट का आरोप लगा उसके बेटे व पति पर

Updated at : 20 Jun 2024 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
वृद्धा से मारपीट का आरोप लगा उसके बेटे व पति पर

पीड़िता का नाम सुचित्रा देवी है.

विज्ञापन

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र के खुदीराम प्रणतिपल्ली इलाके में एक वृद्धा से मारपीट करने का आरोप उसके बेटे व पति पर लगा है. पीड़िता का नाम सुचित्रा देवी है. उसने अपने बेटे कमल सरदार और पति देवदास के खिलाफ नरेंद्रपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. सूत्रों के अनुसार, सुचित्रा दूसरे के घरों में घरेलू काम करती है. काम से होने वाली आमदनी से बचाकर उसने करीब 30 हजार रुपये जमा किये थे. बताया जा रहा है कि उसके बेटे ने व्यवसाय शुरू करने के नाम पर उससे वह रुपये लिये थे. कुछ दिनों से वृद्धा काफी बीमार थी और उसने अपने इलाज के लिए बेटे से रुपये मांगे थे. आरोप है कि उक्त मामले को लेकर वृद्धा के बेटे और पति ने उससे मारपीट की. घटना में उसके सिर पर चोट लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola