1.16 किलो सोने के साथ पकड़ा गया तस्कर

तेंतुलबेरिया सीमा पर बांग्लादेश सीमा पर गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 10 सोने की बिस्कुटों के साथ पकड़ा है.
कोलकाता. बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के पांच नंबर बटालियन के जवानों ने उत्तर 24 परगना के तेंतुलबेरिया सीमा पर बांग्लादेश सीमा पर गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 10 सोने की बिस्कुटों के साथ पकड़ा है. वह इन सोने की बिस्कुटों को आगे डिलीवरी के लिए बनगांव ले जा रहा था. जब्त सोने के बिस्कुटों का वजन 1.166 किलो है. जिसकी अनुमानित कीमत 87 लाख 24 हजार 672 रुपये है. पकड़े गये तस्कर की पहचान राकेश के रूप में हुई है. वह पुरातन बनगांव का रहने वाला है. पूछताछ में उसने खुलासा किया की उसने यह खेप गोपालपुर बस स्टैंड के पास किसी अज्ञात व्यक्ति से ली थी और आगे बनगांव में किसी अन्य व्यक्ति को देने के लिए जा रहा था. उसे इस काम के बदले 2000 रुपये मिलने वाले थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




