बच्ची को लगी गोली
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हिंसा : दो परिवारों के बीच हुआ विवाद एक परिवार ने दूसरे परिवार पर किया हमला 10 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज मालदा : दो पड़ोसियों के बीच सामान्य विवाद के दौरान एक नौ साल की बच्ची हमले के शिकार हो गयी. बच्ची को गोली लगी है. उसे गंभीर हालत में मालदा मेडिकल […]
विज्ञापन
हिंसा : दो परिवारों के बीच हुआ विवाद
एक परिवार ने दूसरे परिवार पर किया हमला
10 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज
मालदा : दो पड़ोसियों के बीच सामान्य विवाद के दौरान एक नौ साल की बच्ची हमले के शिकार हो गयी. बच्ची को गोली लगी है. उसे गंभीर हालत में मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है. घटना आज सुबह बैष्णवनगर थानांतर्गत चाईंपाड़ा गांव में घटी. घायल बच्ची का नाम नसरीन खातुन है. वह जैनपुर प्राथमिक विद्यालय के चौथी कक्षा की छात्र है.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बकरी के फसल खाने को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हुआ था. घायल बच्ची के पिता ने पड़ोसी मोबारक समेत 10 लोगों के खिलाफ बैष्णवनगर थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
सभी आरोपी फरार हैं. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को चाईंपाड़ा गांव के निवासी फरिजुद्दीन अहमद का एक बकरी पड़ोसी नियाजुद्दीन के जमीन की फसल को चट कर दिया और उसी के बाद से दो परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया.
नियाजुद्दीन के रिश्तेदार मोबारक शेख ने सोमवार की रात को ही फरीजुद्दीन के परिवार को जान से मार देने की धमकी दी थी और आज सुबह मोबारक शेख दलबल लेकर फरीजुद्दीन के घर पर हमला कर दिया. इसी हमले के दौरान फरीजुद्दीन अहमद की बेटी नसरीन खातुन के मुंह पर गोली लग गयी.
फरीजुद्दीन अहमद ने बताया कि हमले के दौरान वह घर में नहीं था, लेकिन घर में उसके दो बच्चे व पत्नी थी. हमलावरों ने उन्हें भी पीटा.फरीजुद्दीन ने बताया कि उसके परिवारवालों की हत्या की योजना बना कर हमला चलाया गया था. दूसरी ओर, मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने कहा कि बच्ची की हालत नाजुक है. सभी आरोपी फरार है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










