उत्तर बंगाल में भीषण गरमी, अभी बारिश नही
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिलीगुड़ी/जलपाईगुड़ी : पिछले कुछ दिनों से उत्तर बंगाल में पड़ रही भीषण गरमी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. बीच बीच में हो रही बारिश के बावजूद गरमी कम होने का नाम नहीं ले रही है. दूसरी ओर, कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जगहों में आज सुबह से हो रही लगातार मूसलाधार […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी/जलपाईगुड़ी : पिछले कुछ दिनों से उत्तर बंगाल में पड़ रही भीषण गरमी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. बीच बीच में हो रही बारिश के बावजूद गरमी कम होने का नाम नहीं ले रही है.
दूसरी ओर, कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जगहों में आज सुबह से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते वहां के तापमान में गिरावट आ गयी है. जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली.
वही उत्तर बंगाल के लोगों का भीषण गरमी में जीना मुश्किल है. कोलकाता मौसमविभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चालू महीने में उत्तर बंगाल में भारी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभागद्वारा 31 जुलाई तक राज्य में बारिश होने की संभावना जतायी गयी है, लेकिन उसमें उत्तर बंगाल नहीं है.
उसमें कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के जिलों में लगातार बारिश व भारी बारिश होने की संभावना है, लेकिन उत्तर बंगाल के जिलों में हल्की बारिश होने की भीकोई संभावना नहीं है. आज जलपाईगुड़ी जिले में सर्वोच्च तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सयस रहा.
कूचबिहर में सर्वोच्च तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा. मालदा में सर्वोच्च तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा. दाजिर्लिंग में आज का सर्वोच्च तापमान 20 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस जबकि गंगतोक में सर्वोच्च तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










