किशोरी से हुआ गैंग रेप
हावड़ा. बी गार्डेन के अंदर रविवार शाम बेहोशी की हालत में मिली किशोरी के साथ गैंग रेप किया गया था. मेडिकल परीक्षण में इसके सबूत मिलने का दावा मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने किया है. हालांकि पुलिस का कहना है कि गैंग रेप नहीं हुआ है. पीड़िता ने रेप की शिकायत की है, उसके बयान के […]
पुलिस को पीड़िता के प्रेमी का नाम पता चल गया है, लेकिन फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है. पीड़िता के एक हाथ पर उसका व प्रेमी का नाम गोदना से लिखा हुआ है. पुलिस का अनुमान है कि जिस युवक का नाम उसके हाथ पर लिखा है, उसी ने उसकी आबरू लूटी है. पीड़िता अपने प्रेमी के साथ घर से भाग कर ट्रेन मार्ग से हावड़ा स्टेशन पहुंची थी. पीड़िता का घर वीरभूम में है. हालांकि वह अपनी मौसी के घर मुर्शिदाबाद में रहती है. मौसी के घर पर झगड़ा होने के बाद वह प्रेमी के साथ हावड़ा स्टेशन पहुंची थी. घुमाने के बहाने प्रेमी उसे लेकर बी गार्डेन पहुंचा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










