छत से गिरने के बाद भी बची छह साल के बच्चे की जान

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : कहावत है ‘जाको राखे साइयां मार सके न कोय’ ऐसा ही कुछ सुकना के एक 6 वर्षीय बच्चे के साथ हुई है. यह 6 वर्षीय बच्च खेलते वक्त अपने दोतल्ला घर की छत से नीचे गिर गया था. इस क्रम में उसके माथे में चार-चार किल धंस गये. कई किल उसके दिमाग के […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : कहावत है ‘जाको राखे साइयां मार सके न कोय’ ऐसा ही कुछ सुकना के एक 6 वर्षीय बच्चे के साथ हुई है. यह 6 वर्षीय बच्च खेलते वक्त अपने दोतल्ला घर की छत से नीचे गिर गया था. इस क्रम में उसके माथे में चार-चार किल धंस गये. कई किल उसके दिमाग के अंदर भी चले गये थे.

वह इस घटना में बुरी तरह से घायल हो गया था. उसके माता-पिता उसे लेकर माटीगाड़ा स्थित नेवटिया अस्पताल आये. न्यूरो सजर्न डॉ राहुल प्रसाद ने उसकी चिकित्सा की और तत्काल सजर्री करने का निर्णय लिया. अपने आप में यह एक विरल सजर्री थी. चार घंटे की सजर्री के बाद चारों किल निकालने डॉक्टरों को सफलता हासिल हुई. बच्च फिलहाल स्वास्थ्य लाभ कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola