रायगंज: एम्स के ख्वाब को भुलाने के लिए राज्य सरकार की नयी राजनीतिक चाल, अस्पताल के लिए जमीन चिह्नित
रायगंज: रायगंज में मेडिकल कॉलेज व अस्पताल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने जमीन चिह्न्ति कर लिया है. साथ ही अनुमोदन के लिए राज्य सरकार के पास प्रस्ताव भी भेज दिया है. मालूम हो कि रायगंज में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए राज्य सरकार की ओर से वित्तीय अनुमोदन दे दिया गया है. यहां […]
रायगंज: रायगंज में मेडिकल कॉलेज व अस्पताल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने जमीन चिह्न्ति कर लिया है. साथ ही अनुमोदन के लिए राज्य सरकार के पास प्रस्ताव भी भेज दिया है. मालूम हो कि रायगंज में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए राज्य सरकार की ओर से वित्तीय अनुमोदन दे दिया गया है. यहां उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक बैठक में बताया था कि रायगंज में मल्टी सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल का काम तेज रफ्तार से चल रहा है.
रायगंज में एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है. रायगंज जिला परिषद के सह सभाधिपति पुर्णेदू दे ने बताया कि रायगंज में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए करीब 13 एकड़ जमीन की आवश्यकता है. जमीन चिह्न्ति कर प्रथम चरण का काम संपन्न हो गया है. उन्होंने बताया कि रायगंज से कर्णझोड़ा जाने के क्रम में 33-34 एकड़ सरकारी खास जमीन है. वहां पहले जिला परिषद का ईंट-भट्टा था. ईंट-भट्टा के बंद हो जाने के बाद जमीन खाली व बेकार पड़ी हुई है. यहां साढ़े 12 से साढ़े 13 एकड़ जमीन पर मेडिकल कॉलेज बनाने का निर्णय लिया गया है.
रायगंज मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए 186 करोड़ रुपये आवंटित किये जाने की खबर प्रशासनिक सूत्रों से मिली है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चिकित्सकीय सेवा में पीछे रायगंज तथा उत्तर दिनाजपुर जिले से एम्स की तर्ज पर अस्पताल बनाने की योजना को यहां से हटा ले जाकर एक मेडिकल कॉलेज व अस्पताल एवं एक सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल देकर मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव के पहले जिलावासियों को रिझाने का प्रयास कर रही हैं. जिला प्रशासन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रायगंज में मेडिकल कॉलेज बनने पर इलाके की आर्थिक -सामाजिक छवि बदलेगी. साथ ही उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर के लोगों को स्वच्छ चिकित्सकीय सेवा मिलेगी. रायगंज सदर अस्पताल पर निर्भरशीलता कम होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










