नारी अधिकार, बेटी बचाओ पर कार्यशाला का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)के अतिरिक्त प्रशिक्षण केन्द्र में आज नारी अधिकार, बेटी बचाओ एवं मानव तस्करी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य भारत-नेपाल एवं भारत-भूटान सीमाओं पर तैनात एस.एस.बी. जवानों को मानव तस्करी से संबंधित विभिन्न पहलुओं से अवगत कराना था, ताकि वे इन सीमाओं पर […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)के अतिरिक्त प्रशिक्षण केन्द्र में आज नारी अधिकार, बेटी बचाओ एवं मानव तस्करी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य भारत-नेपाल एवं भारत-भूटान सीमाओं पर तैनात एस.एस.बी. जवानों को मानव तस्करी से संबंधित विभिन्न पहलुओं से अवगत कराना था, ताकि वे इन सीमाओं पर इस प्रकार की जानकारियों के बारे में पूरी तरह जागरूक होकर कार्य कर सकें.

इसमें, श्रीरूपा मित्रा चौधरी, चेयर पर्सन, नेशनल इंटीट्यूट फार जस्टिस, नई दिल्ली मुख्य अतिथि थी.इसके अलावा इस इंस्टीट्यूट के डाईरेक्टर तरूण मंगल भी इस कार्यशाला में उपस्थित थे.श्रीमती चौधरी ने इस कार्यशाला के दौरान नारी अधिकार, बेटी बचाओ एवं मानव तस्करी विषय पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विस्तृत चर्चा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मानव तस्करी आज मानवता के लिए एक ज्वलंत समस्या बन चुकी है. आज मानव तस्करों द्वारा अपने इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए विभिन्न प्रकार के तौर-तरीकों को अपनाया जा रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि इन सभी प्रकार के तौर-तरीकों से किस प्रकार से निजात पायी जाये, इस पर गहन-विचार विमर्श करने की आवश्यकता है.उन्होंने मानव तस्करों द्वारा अपनायी जा रही विभिन्न प्रकार की गतिविधियों एवं क्रि याकलापों से सभी जवानों को अवगत कराया.

उन्होंने आगे बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर हालांकि एसएसबी इस अपराध पर नियंत्रण करने में अपनी पुरजोर कोशिश कर रही है फिर भी बल के जवानों में और जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है. उन्होंने यह भी बताया कि आज देश के विभिन्न कोनों में सामाजिक अज्ञानता के कारण महिलाओं का उत्पीडन, महिला अत्याचार, शिशु भ्रुण हत्या, देहज प्रथा जैसी कुरीतियां व्याप्त हैं, जिस पर एकमत होकर हम सभी को इसकी जड़ों पर कठोर प्रहार करने की आवश्यकता है. इस कार्यशाला के आयोजन के अवसर पर आईजी कुलदीप सिंह ने कहा कि यह कार्यशाला एस.एस.बी. जवानों के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगी, चूंकि इससे वे मानव तस्करी के विषय में ओर भी दक्षता एवं जागरूकता हासिल कर सकते हैं.

कार्यशाला में असीम कुमार, मिल्लक ने भी उपरोक्त विषय पर अपने विचार व्यक्त किये.उन्होंने बताया कि मानव तस्करी की रोकधाम के लिए एसएसबी. अपने दायित्व क्षेत्र में भारत-नेपाल एवं भारत-भूटान सीमाओं पर आमजन की जागरूकता हेतु विभिन्न प्रकार कार्यक्र म आयोजित कर रही है.इसके साथ ही साथ सामाजिक चेतना अभियान के माध्यम से भी एसएसबी आमजन मानस को इस विषय में जागरूक कर रही है। इस अवसर पर सीमान्त मुख्यालय के संजय कुमार सारंगी, स्टाफ आफिसर (प्रशासन), डा. एस. प्रियदर्शी, कमांडेंट चिकित्सा, वी. के. पाल, स्टाफ आफिसर (परिचालन एवं आसूचना), सुधीर कुमार वर्मा, सेनानायक 41वीं वाहिनी रानीडांगा, श्री के.एम. करिअप्पा, प्रचार अधिकारी आदि भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola