राष्ट्रीय एकता शिविर की प्रतियोगिता में मालदा की महिलाएं अव्वल
Updated at : 10 Feb 2020 4:03 AM (IST)
विज्ञापन

मालदा : झारखंड के पलामू में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर की नारी-शक्ति विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में मालदा की महिला टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया है. इस तरह से मालदा से शामिल 10 सदस्यीय टीम ने बंगाल को प्रथम स्थान दिलाया है. इस तरह से मालदा की टीम ने बंगाल को इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता […]
विज्ञापन
मालदा : झारखंड के पलामू में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर की नारी-शक्ति विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में मालदा की महिला टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया है. इस तरह से मालदा से शामिल 10 सदस्यीय टीम ने बंगाल को प्रथम स्थान दिलाया है. इस तरह से मालदा की टीम ने बंगाल को इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अव्वल रखा है. इस वजह से प्रशासन की ओर से मालदा की टीम को सम्मानित किये जाने की बात चल रही है.
उल्लेखनीय है कि बीते 3 फरवरी से लेकर 7 फरवरी तक प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य देश की विविधता के बीच एकता का संदेश देना ताकि इससे राष्ट्रीय एकता को सवर मिल सके. प्रतिभागी टीम के एक प्रबंधक आलम शेख ने रविवार को बताया कि प्रतियोगिता में देश के 15 राज्यों से आये 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया. उन्होंने बताया कि यह सांस्कृतिक प्रतियोगिता थी जिसके जरिये राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया.
प्रतियोगिता में शामिल एक प्रतिभागी सुषमा दास ने बताया कि हमारा देश विभिन्न तरह की भाषा और संस्कृतियों का देश है. लेकिन इन सारी विविधताओं के बीच राष्ट्रीय एकता की एक धारा सदा प्रवाहित होती है.
इस तरह की प्रतियोगिता में विजयी होना यह साबित करता है कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की स्वप्निल योजना कन्याश्री से राज्य की महिलाओं में एक नयी चेतना आयी है. हम लोग हमेशा कोशिश करते हैं कि देश में बंगाल का नाम सबसे आगे रहे. उल्लेखनीय है कि मालदा की टीम में पांच पुरुष और पांच महिलायें थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




