जलपाईगुड़ी : एनआरसी के भय का लाभ तृणमूल को मिला: प्रदीप
Updated at : 02 Dec 2019 8:31 AM (IST)
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी : हालिया विधानसभा उपचुनावों में तृणमूल की जीत के पीछे एनआरसी का मुख्य हाथ रहा है. इसके अलावा चुनाव के समय वामफ्रंट और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर तालमेल का नहीं होना भी सत्तापक्ष की जीत की एक बड़ी वजह है. जलपाईगुड़ी के सर्किट हाऊस में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस […]
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी : हालिया विधानसभा उपचुनावों में तृणमूल की जीत के पीछे एनआरसी का मुख्य हाथ रहा है. इसके अलावा चुनाव के समय वामफ्रंट और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर तालमेल का नहीं होना भी सत्तापक्ष की जीत की एक बड़ी वजह है.
जलपाईगुड़ी के सर्किट हाऊस में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप भट्टाचार्य ने उक्त मंतव्य किये. शहर में नेताजी म्यूजियम के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने कहा कि वामफ्रंट और कांग्रेस के बीच समझौता इतने कम समय में होना संभव भी नहीं था.
कांग्रेस ने उम्मीद की थी कि लोकसभा चुनाव में जो वोट भाजपा को चला गया था वह वापस मिलेगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि हालांकि एनआरसी का डर इस जीत के पीछे बड़ी वजह है लेकिन असम के बांग्लाभाषी निवासियों को राज्य सरकार जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सकी. हालांकि एनआरसी के आतंक से निजात पाने को जनता ने तृणमूल को ही पसंद किया है.
वरिष्ठ कांग्रेसी ने बताया कि आसन्न नगरपालिका चुनाव में वामफ्रंट और कांग्रेस का जोट कायम रहेगा. सांसद ने अपने सांसद विकास कोष से नेताजी म्यूजियम के लिये 27 लाख रुपये दिये. उन्होंने कहा कि अगर कोई कोलकाता में नेताजी की स्मृति के लिये कुछ करना चाहता है तो वे उसे भी मदद देने के लिये तैयार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




