राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक लूटनेवाला गिरोह धराया

Updated at : 28 Nov 2019 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक लूटनेवाला गिरोह धराया

जलपाईगुड़ी पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा जलपाईगुड़ी : रात के अंधेरे में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुपारी, चाय पत्ती, इलेक्ट्रॉनिक सामानों के ट्रकों में लूट की घटना लगातार सामने आ रही थी. घटना की छानबीन में जलपाईगुड़ी कोतवाली थाना पुलिस ने कमर कस ली थी. आखिरकार पुलिस ने इस लूट गैंग के तीन […]

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा

जलपाईगुड़ी : रात के अंधेरे में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुपारी, चाय पत्ती, इलेक्ट्रॉनिक सामानों के ट्रकों में लूट की घटना लगातार सामने आ रही थी. घटना की छानबीन में जलपाईगुड़ी कोतवाली थाना पुलिस ने कमर कस ली थी.

आखिरकार पुलिस ने इस लूट गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. विश्वस्त सूत्रों से खबर मिलने पर मंगलवार देर रात जलपाईगुड़ी शहर के पहाड़पुर मोड़ पर एक संदेहास्पद गाड़ी को पुलिस ने पकड़ा. गाड़ी भागने की कोशिश करने लगी. लेकिन पुलिस ने लगभग तीन किलोमीटर तक पीछा करते हुए गाड़ी को पकड़ लिया. तीन-चार लोग भाग गया. वहीं दो लोग फारुक हक एवं रसीदुल इस्लाम पुलिस के हाथों पकड़ा गया. दोनों आरोपी धूपगुड़ी का निवासी बताया गया है. उनलोगों के पास से तेज हथियार बरामद हुए है.

थाने में पुलिस की पूछताछ में उनलोगों ने स्वीकार किया है कि वह लोग राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रकों में लूटपाट मचाते थे. लूट की सामग्री को बेचने की जिम्मेदारी गिरोह के धूपगुड़ी निवासी मस्ताफिजुर रहमान पर था. पुलिस ने रात को ही छापा मारकर तीसरे को धूपगुड़ी से गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को इनलोगों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया. पुलिस मामले की विस्तार से छानबीन कर रही है. आरोपियों को अदालत से 14 दिनों की पुलिस रिमांड मांगा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola