दीपावली से पहले पीआरपी का हो सकता है अग्रिम भुगतान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Oct 2019 2:19 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली में सेल-सेफी की बैठक में लिया गया यह निर्णय पे-रिवीजन पर अफोर्डिबिलिटी क्लॉज बना हुआ है मुख्य रोड़ा बर्नपुर : इस्को स्टील प्लांट (आईएसपी) सहित सेल के 11,977 अधिकारियों के लिए खुशखबरी है. सेल प्रबंधन आगामी नवंबर, 2019 से पेंशन मद में फंड उपलब्ध करायेगा. अधिकारियों के बीच पीआरपी का अग्रिम भुगतान दीपावली […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली में सेल-सेफी की बैठक में लिया गया यह निर्णय

पे-रिवीजन पर अफोर्डिबिलिटी क्लॉज बना हुआ है मुख्य रोड़ा
बर्नपुर : इस्को स्टील प्लांट (आईएसपी) सहित सेल के 11,977 अधिकारियों के लिए खुशखबरी है. सेल प्रबंधन आगामी नवंबर, 2019 से पेंशन मद में फंड उपलब्ध करायेगा. अधिकारियों के बीच पीआरपी का अग्रिम भुगतान दीपावली से पहले होने की संभावना है. पे-रीविजन में फिलहाल अफोर्डिबिलिटी क्लॉज रोड़ा बना हुआ है.
नई दिल्ली में सेल-सेफी की बैठक हुई. इसमें आईसपी, डीएसपी सहित सेल अधिकारियों के पेंशन, पीआरपी, पे-रीविजन सहित विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई. सेल चेयरमैन अनिल कुमार चौधरी, कार्यपालक निदेशक (वित्त) सहित निदेशक मंडल के सदस्य, सेल के अन्य वरीय वरीय अधिकारी मौजूद थे. ऑफिसर्स एसोसिएशन के अनुसार पीआरपी को लेकर एमओयू रेटिंग नहीं आयी है. दिसंबर, 2019 के बाद रेटिंग आने की उम्मीद है. इसलिए सेफी ने पीआरपी का अग्रिम भुगतान दीपावली से पहले करने की बात कही. बहुत जल्द इसको लेकर बैठक होगी.
चिकित्सकों के पदनाम अपग्रेड करने पर चर्चा : सूत्रों ने बताया कि बैठक में सेल प्रबंधन से पूरे सेल में एक समान अवकाश तथा चिकित्सा सुविधा की डिमांड की गई. साथ ही सेल के चिकित्सकों का भी पदनाम अपग्रेड करने पर बात हुई. सेल प्रबंधन ने इस पर सकारात्मक पहल करने की बात कही. बैठक में टीए-डीए, नाइट अलाउंस सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. सेल की स्थिति ठीक होते ही प्रबंधन ने अधिकारियों की सभी डिमांड पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया.
2018 बैच के अधिकारियों को भी मिलेगा पीआरपी का लाभ: ऑफिसर्स एसोसिएशन के अनुसार पीआरपी का लाभ 2018 बैच के जूनियर अधिकारियों को भी मिलेगा. बैठक में 2008-10 बैच के अधिकारियों के वेतन में विसंगति का भी मामला उठा. प्रबंधन ने इसके समाधान के लिए नये सिरे से पहल करने की बात कही. मंदी के कारण सेल की स्थिति ठीक नहीं है. इसलिए पेंशन मद में फंड नहीं दिया जा रहा है. नवंबर, 2019 से पेंशन के मद में फंड जाना शुरू हो जायेगा. इससे आइसपी के अधिकारी भी लाभान्वित होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola