दीदी को बोलो अभियान के लिए पांच संयोजक मनोनीत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Oct 2019 2:17 AM
आसनसोल : ‘दीदी को बोलो’ अभियान के तहत पश्चिम बर्दवान जिले के निवासियों के सुझाव व शिकायतों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए जिले से पांच संयोजक अभियान में जुड़ कर इसे गति प्रदान करेंगे. जामुड़िया पार्षद राखी कर्मकार को जामुड़िया के मदनपुर पंचायत इलाके का दायित्व, कुल्टी पार्षद अभिजीत आचार्या को वार्ड संख्या 77, […]
आसनसोल : ‘दीदी को बोलो’ अभियान के तहत पश्चिम बर्दवान जिले के निवासियों के सुझाव व शिकायतों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए जिले से पांच संयोजक अभियान में जुड़ कर इसे गति प्रदान करेंगे.
जामुड़िया पार्षद राखी कर्मकार को जामुड़िया के मदनपुर पंचायत इलाके का दायित्व, कुल्टी पार्षद अभिजीत आचार्या को वार्ड संख्या 77, 78 के ग्रामीण अंचल, दुर्गापुर नगर निगम के मेयर परिषद सदस्य धर्मेन्द्र यादव को वार्ड संख्या 33 व 19, शांयतन मुखर्जी को पांडेश्वर के लावदोहा व कांकसा के नूतनगंज, आसनसोल के पुर्णेंदू चोधरी को वार्ड संख्या 44, 45 में अभियान चलाने का दायित्व सौंपा गया.
उषाग्राम स्थित हिंदी भवन में सभी नव नियुक्त संयोजकों ने कहा कि वे आवंटित इलाकों में शुक्रवार से दीदी को बोलो अभियान चला कर लोगों को अपने सुझाव व शिकायतें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तक पहुंचाने का आग्रह करेंगे. प्रत्येक संयोजक को अपने इलाके में नागरिक के यहां रात व्यतीत कर उनकी पारिवारिक स्थिति का आंकलन भी करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










