हृदय रोगी महिला का सुरक्षित प्रसव

Published at :07 Aug 2019 1:52 AM (IST)
विज्ञापन
हृदय रोगी महिला का सुरक्षित प्रसव

अस्पताल व रोटरी क्लब के साझा प्रयास से जच्चा-बच्चा को मिला नया जीवन सिलीगुड़ी :19 वर्षीय देवी सिंह (मरीज की निजता के लिए नाम बदल दिया गया है) का बचपन में हृदय का ऑपरेशन हो चुका था और वह रह्यूमैटिक हृदय रोग की मरीज थीं. ऐसे में जब वह गर्भवती हुईं और प्रसव का समय […]

विज्ञापन

अस्पताल व रोटरी क्लब के साझा प्रयास से जच्चा-बच्चा को मिला नया जीवन

सिलीगुड़ी :19 वर्षीय देवी सिंह (मरीज की निजता के लिए नाम बदल दिया गया है) का बचपन में हृदय का ऑपरेशन हो चुका था और वह रह्यूमैटिक हृदय रोग की मरीज थीं. ऐसे में जब वह गर्भवती हुईं और प्रसव का समय आया तो डॉक्टरों के लिए यह चुनौती बन गया. लेकिन नेवटिया गेटवेल हेल्थकेयर सेंटर और रोटरी क्लब ऑफ सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन के संयुक्त प्रयास से जटिल सिजेरियन डेलिवरी के जरिये उसने सुरक्षित ढंग से बच्चे को जन्म दिया.
मरीज की पारिवारिक स्थिति अच्छी नहीं थी, इसलिए रोटरी क्लब ऑफ मेट्रोपॉलिटन के सहयोग से उनका प्रसव अस्पताल के सीएसआर चैरिटेबल प्रोग्राम के तहत किया गया. मरीज का ऑपरेशन ऑबस्टेट्रिक्स एवं गायनेकोलॉजिस्ट डॉ बिंदु कुमारी घोष ने किया. उन्हें डॉ चेतन कुमार (कंसल्टेंट एनेस्थेसियोलॉजिस्ट) ने एनेस्थेसिया दिया. कौशिक हालदार, डीजीएम, नेवटिया गेटवेल हेल्थकेयर सेंटर ने कहा कि अगर इस मरीज का समुचित इलाज नहीं मिलता तो जच्चा-बच्चा दोनों की जान को खतरा हो सकता था. यहां आने से पहले जोखिम भरा केस होने के कारण शहर के कई अस्पतालों ने मरीज को भर्ती करने से मना कर दिया था. आखिर में नेवटिया गेटवेल में मरीज का ऑपरेशन करने का तत्काल निर्णय लिया गया.
उन्होंने बताया कि ऑपरेशन बेहद रियायती दर पर किया गया और रोटरी क्लब ने ऑपरेशन का खर्च उठाया. ऑपरेशन मरीज और उनके बच्चे के लिये चमत्कारिक साबित हुआ और उन्हें वह खुशी नसीब हुई जो एक मां कुदरती हक होता है. अस्पताल की मल्टी स्पेशलिटी सुविधाओं, अनुभवी प्रसूति विशेषज्ञों व सहायक स्वास्थ्यकर्मियों की मदद से ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा. मां ने 3.3 किलो वजन के एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया. जच्चा-बच्चा को ऑपरेशन के तीसरे रोज ही छुट्टी दे दी गयी. महिला के अभिभावकों ने इस मदद के लिये अस्पताल और सामाजिक संगठन के प्रति आभार जताया है. हमने पहले भी इस तरह आर्थिक रुप से कमजोर पृष्ठभूमि वाले मरीज की मदद की है और आगे भी जरूरतमंदों की मदद में हम आगे रहेंगे.
रोटरी क्लब ऑफ सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन के अध्यक्ष विकास डुंगरवल ने कहा कि उनका सामाजिक संगठन हमेशा से समाज सेवा के प्रति समर्पित है. एक महिला और उसके बच्चे की जान हम बचा सके, यह अस्पताल और रोटरी क्लब के लिए भी गौरव का विषय है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola