दिनहाटा में तृणमूल कार्यकर्ता को पीटा

Updated:
विज्ञापन

दिनहाटा : तृणमूल की रैली से वापसी में एक तृणमूल कार्यकर्ता की कथित रुप से भाजपा समर्थकों ने पिटाई कर दी. शनिवार की रात को यह घटना दिनहाटा एक नंबर ब्लॉक अंतर्गत गोसानीमारी चौपथी इलाके में हुई है. जख्मी हालत में तृणमूल कार्यकर्ता सोमनाथ चक्रवर्ती को दिनहाटा महकमा अस्पताल में भर्ती किया गया है. उल्लेखनीय […]

विज्ञापन

दिनहाटा : तृणमूल की रैली से वापसी में एक तृणमूल कार्यकर्ता की कथित रुप से भाजपा समर्थकों ने पिटाई कर दी. शनिवार की रात को यह घटना दिनहाटा एक नंबर ब्लॉक अंतर्गत गोसानीमारी चौपथी इलाके में हुई है. जख्मी हालत में तृणमूल कार्यकर्ता सोमनाथ चक्रवर्ती को दिनहाटा महकमा अस्पताल में भर्ती किया गया है.

विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सोमनाथ चक्रवर्ती तृणमूल के जिला कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद पार्थप्रतिम राय के घनिष्ठ हैं. पूर्व सांसद ने आरोप लगाया है कि भाजपा समर्थकों ने तृणमूल की रैली में शामिल होने के लिये उन्हें मारा पीटा है. उन्हें भाजपा के कार्यालय में ले जाकर मारपीट की गयी है.
पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज करायी गयी है. जबकि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भवेन चंद्र बर्मन ने कहा है कि पूर्व सांसद के घनिष्ठ सहयोगी पर इलाके के कई लोगों से काम दिलाने के नाम पर रुपये लेने का आरोप है. लोगों ने जब अपने रुपये वापस मांगे तो विवाद शुरु हुआ. इस घटना के साथ भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है.
तृणमूल सूत्र के अनुसार शनिवार की शाम को गोसानीमारी दो नंबर ग्राम पंचायत के मालीरहाट बाजार में भाजपा के संत्रास के खिलाफ तृणमूल की रैली निकाली गयी थी जिमसें सोमनाथ चक्रवर्ती शामिल हुए थे. रैली के बाद वे गोसानीमारी में जब लौट रहे थे तब बस स्टैंड इलाके में भाजपा समर्थकों ने उन्हें भाजपा के दफ्तर में ले जाकर उनकी पिटाई की है.
महकमा अस्पताल के बिस्तर से सोमनाथ ने बताया कि भाजपा समर्थकों ने उनसे मारपीट करने के बाद मनी बैग से कुछ रुपये और कागजात छीन लिये. पुलिस ने वहां पहुंचकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. दिनहाटा थाना के आईसी संजय दत्त ने बताया कि गोसानीमारी में एक तृणमूलकर्मी से मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने उसे बचाया है. इस घटना की जांच की जा रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola