ePaper

सिलीगुड़ी के पास सेवक में भूस्खलन डुआर्स मार्ग बाधित, बंद रहा यातायात

Updated at : 06 Jul 2019 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
सिलीगुड़ी के पास सेवक में भूस्खलन डुआर्स मार्ग बाधित, बंद रहा यातायात

घंटों बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर यातायात गुरुवार की रात पहाड़ पर तेज बारिश के चलते शुक्रवार को रह-रह कर होता रहा भूस्खलन मालबाजार : बरसात शुरू होते ही सेवक के निकट लिखुभीर में हुए भूस्खलन से सिलीगुड़ी और डुआर्स के बीच यातायात घंटों तक बाधित रहा. शुक्रवार को सुबह से ही राष्ट्रीय राजमार्ग 31 […]

विज्ञापन

घंटों बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर यातायात

गुरुवार की रात पहाड़ पर तेज बारिश के चलते शुक्रवार को रह-रह कर होता रहा भूस्खलन
मालबाजार : बरसात शुरू होते ही सेवक के निकट लिखुभीर में हुए भूस्खलन से सिलीगुड़ी और डुआर्स के बीच यातायात घंटों तक बाधित रहा. शुक्रवार को सुबह से ही राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर वाहनों की आवाजाही रुकी रही.
गुरुवार की रात पहाड़ पर तेज वर्षा के चलते शुक्रवार को रह-रह कर भूस्खलन का दौर चला. सेवक के कोरोनेशन ब्रिज के निकट बड़ा भूस्खलन हुआ. बड़े-बड़े बोल्डरों के सड़क पर गिरने से राजमार्ग अवरुद्ध हुआ. इस दौरान दोनों तरफ के वाहन रुके रहे. कई वाहन गाजलडोबा होते हुए डुआर्स की ओर रवाना हुए. बहुत से यात्री पैदल चलकर भूस्खलन क्षेत्र से आगे बढ़े.
बाद में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से भूस्खलन के मलबे को हटाकर सड़क साफ करने का काम शुरू किया गया. हालांकि बीच-बीच में बारिश के चलते इस काम में बाधा पड़ी. बाद में अर्थमूवर के जरिये सड़क को साफ करके उसे परिवहन योग्य बनाया गया. दोपहर बाद सड़क पर यातायात शुरू हो पाया.
उल्लेखनीय है कि लिखुभीर में भूस्खलन की समस्या बहुत पुरानी है. बरसात में यह सड़क बीच-बीच में बंद हो जाती है. इसे देखते हुए सेवक में द्वितीय सेतु के निर्माण की मांग उठती रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola