छिनताईबाज को बिजली पोल में बांधकर पीटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आग्नेयास्त्र दिखाकर एक राहगीर से छिनताई का कर रहा था प्रयास बालुरघाट : आग्नेयास्त्र दिखाकर एक राहगीर से छिनताई करने के दौरान एक युवक को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया. उस युवक के पास से एक देशी पिस्तौल भी जब्त किया गया है. गुरुवार सुबह यह घटना बालुरघाट शहर के समीप रघुनाथपुर इलाके […]
विज्ञापन
आग्नेयास्त्र दिखाकर एक राहगीर से छिनताई का कर रहा था प्रयास
बालुरघाट : आग्नेयास्त्र दिखाकर एक राहगीर से छिनताई करने के दौरान एक युवक को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया. उस युवक के पास से एक देशी पिस्तौल भी जब्त किया गया है. गुरुवार सुबह यह घटना बालुरघाट शहर के समीप रघुनाथपुर इलाके में हुई है. जानकारी मिली है कि वह राहगीर एक टोटोचालक है, जिससे वह स्थानीय युवक ने छिनताई करने की कोशिश कर रहा था.
इलाकावासियों ने युवक को पकड़कर बिजली के खंभे से बांधकर सामूहिक पिटाई की. घटना की सूचना बालुरघाट थाने में पहुचने पर पुलिसकर्मी युवक को छुड़ाकर थाने लाये. पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम शांता राय है. दिनदहाड़े इस तरह की घटना से लोग आतंकित है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










