लायंस मेट्रो ने आयोजित की ‘शेरों की पाठशाला’
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jun 2019 5:09 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : सामाजिक संस्था लायंस क्लब ऑफ सिलीगुडी मेट्रो ने विभिन्न क्लबों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी निभाने में दक्ष करने के मकसद से ‘शेरों की पाठशाला’ आयोजित की. यह आयोजन सिलीगुड़ी से सटे माटीगाड़ा के एक निजी कॉलेज के कैंपस में हुआ. इसमें लायंस के विभिन्न क्लबों के सत्र 2019-20 के नये अध्यक्षों, सचिवों, कोषाध्यक्षों, […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : सामाजिक संस्था लायंस क्लब ऑफ सिलीगुडी मेट्रो ने विभिन्न क्लबों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी निभाने में दक्ष करने के मकसद से ‘शेरों की पाठशाला’ आयोजित की. यह आयोजन सिलीगुड़ी से सटे माटीगाड़ा के एक निजी कॉलेज के कैंपस में हुआ. इसमें लायंस के विभिन्न क्लबों के सत्र 2019-20 के नये अध्यक्षों, सचिवों, कोषाध्यक्षों, क्लब एडमिनिस्ट्रेटरों, रीजन चेयरपर्सन व जोन चेयरपर्सन के लिए प्रशिक्षण आयोजित हुआ.
कार्यक्रम के बतौर अतिथि पुणे से आमंत्रित पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (पीडीजी) डीपी जालान की अगुवाई में लीडर्स ने विभिन्न क्लबों के नये पदाधिकारियों को कुशल संचालन के गुर सिखाये. स्वागत भाषण लायंस क्लब ऑफ सिलीगुडी मेट्रो के अध्यक्ष सुशील भंसाली ने दिया. कार्यक्रम का कुशल संचालन राजेन्द्र गर्ग ने किया. मुख्य वक्ता डीपी जालान का परिचय क्लब के अध्यक्ष (निर्वाचित) गीतेश टिबड़ेवाल ने कराया. कार्यक्रम संयोजक सतीश सिंहल ने धन्यवाद ज्ञापित किया.
कार्यक्रम में पूर्व अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर (पीआइडी) जीएस होरा, डीजी श्रवण चौधरी, डीजी (निर्वाचित) संजय अग्रवाल जयगांववाले, वीडीजी-1 अभिजीत सेन, शंकर दास, पीडीजी विनोद अग्रवाल, केदार गजमेर, शैवाल दास गुप्ता, कमलेश कलानी, निर्मल गीदरा व अन्य विशेष रूप से उपस्थित थे. क्लब के प्रवक्ता पवन अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट-322एफ के विभिन्न क्लबों से 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने शिरकत की और कर्तव्यों की तालीम ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










