दिनहाटा: राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगी वीणापाणि साहा
Updated at : 24 Jun 2019 4:59 AM (IST)
विज्ञापन

दिनहाटा : शहर के ख्यातिप्राप्त नागरिकों में एक और नाम जुड़ गया है. यह नाम है वरिष्ठ खिलाड़ी वीणापाणि साहा का. दिनहाटा वेटरेंस फिटनेस क्लब की सदस्य वीणापाणि गोवा में आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये सोमवार को रवाना हो रही हैं. उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ महिलाओं की राष्ट्रीय खेल […]
विज्ञापन
दिनहाटा : शहर के ख्यातिप्राप्त नागरिकों में एक और नाम जुड़ गया है. यह नाम है वरिष्ठ खिलाड़ी वीणापाणि साहा का. दिनहाटा वेटरेंस फिटनेस क्लब की सदस्य वीणापाणि गोवा में आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये सोमवार को रवाना हो रही हैं.
उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ महिलाओं की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता गोवा के गैम्बलिन स्टेडियम में वेटरेंस मास्टर एथेलीट्स एसोसिएशन की पहल पर आयोजित होने जा रही है. इस निमंत्रण से वीणापाणि साहा बेहद उत्साहित हैं. वे कुल चार वर्ग में भाग लेंगी.
उल्लेखनीय है कि वीणापाणि दिनहाटा खोचाबाड़ी हाई स्कूल में ग्रुप डी कर्मचारी से सेवानिवृत्त हुई हैं. पैदल चलने की प्रतियोगिता में इन्होंने राज्य और राज्य के बाहर कई बार पदक हासिल कर चुकी हैं. इस बार की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इनका लक्ष्य अपने राज्य के लिये स्वर्ण पदक हासिल करना है.
वीणापाणि साहा ने बताया कि गोवा की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वे 1500 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ और 100 मीटर रिले रेस में भाग लेंगी. इनके अलावा वे पांच किमी पैदल संचलन प्रतियोगिता में भी भाग लेंगी. इन्होंने वर्ष 2018 में बेंगलुरु की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 400 मीटर रेस में तृतीय रहीं.
इसी साल मार्च में आंध्रप्रदेश के नागार्जुन स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पांच हजार मीटर रेस में दूसरा स्थान, 1500 मीटर रेस में दूसरा स्थान, 100 मीटर रेस में तीसरा स्थान और 400 मीटर रेस में दूसरा स्थान हासिल किया था.
गोवा की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने को लेकर दिनहाटा स्पोर्ट्स एंड फिटनेस क्लब की तरफ से अध्यक्ष असीम नंदी, सचिव चंदन सेनगुप्त, वरिष्ठ खिलाड़ी विभुरंजन साहा, ममता सेनगुप्त, सजल साहा, निखिल दास, विकास दास व अन्य ने शुभकामनायें दी हैं. इनका कहना है कि इस उम्र में भी जिस तरह वीणापाणि साहा जीवटता के साथ खेलती हैं वह युवाओं के लिये भी प्रेरणादायक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




