हाथी दांत रखने के आरोप में दो गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Apr 2019 12:41 AM
अलीपुरद्वार : घर में हाथी के दांत रखने के आरोप में साउथ रेंज के अधिकारियों ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके नाम हैं, उमेश मिंज (30) और रंजन मिंज (29). इन्हें बीती रात रायडाक चाय बागान के लंकापाड़ा से गिरफ्तार किया गया. वन विभाग के सूत्र के अनुसार दोनों आरोपियों को गुरुवार की […]
अलीपुरद्वार : घर में हाथी के दांत रखने के आरोप में साउथ रेंज के अधिकारियों ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके नाम हैं, उमेश मिंज (30) और रंजन मिंज (29). इन्हें बीती रात रायडाक चाय बागान के लंकापाड़ा से गिरफ्तार किया गया.
वन विभाग के सूत्र के अनुसार दोनों आरोपियों को गुरुवार की रात वन विभाग और एसएसबी की संयुक्त मुहिम में यह कामयाबी मिली. इन दोनों आरोपियों को सुरक्षा कारणों से शामुकतला थाने में रखा गया है. शुक्रवार को पूरे दिन इनसे पूछताछ चलती रही. वन विभाग के सूत्र का कहना है कि इस कांड के पीछे कोई बड़ा गिरोह भी हो सकता है. आज इन दोनों को अलीपुरद्वार अदालत में पेश किया गया जिसके बाद अदालत ने उन्हें 14 रोज की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










