पीएम ‘एक्सपायरी बाबू’: ममता

दिनहाटा (कूचबिहार) : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को सिलीगुड़ी और कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में भाजपा की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लगाये गये आरोपों पर दिनहाटा में सभा कर करारा पलटवार किया. ममता ने कहा: वह (मोदी) प्रधानमंत्री नहीं, एक्सपायरी बाबू हैं. ममता ने बुधवार शाम कूचबिहार लोकसभा केंद्र […]
दिनहाटा (कूचबिहार) : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को सिलीगुड़ी और कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में भाजपा की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लगाये गये आरोपों पर दिनहाटा में सभा कर करारा पलटवार किया. ममता ने कहा: वह (मोदी) प्रधानमंत्री नहीं, एक्सपायरी बाबू हैं.
ममता ने बुधवार शाम कूचबिहार लोकसभा केंद्र के तृणमूल प्रत्याशी परेश चंद्र अधिकारी के समर्थन में दिनहाटा में चुनावी सभा को संबोधित किया. उनके निशाने पर मुख्य रूप से पीएम ही रहे. मुख्यमंत्री ने कहा: प्रधानमंत्री झूठ न बोलें, अफवाह न फैलायें. उन्होंने मोदी को खुली बहस की चुनौती भी दी. सिलीगुड़ी में प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल विकास में अन्य राज्यों से पीछे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










