युवक ने लगायी फांसी

गंगारामपुर : दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर थानांतर्गत शांति कॉलोनी इलाके के एक नवयुवक ने फांसी लगायी है. घटना की प्राथमिक जांच के अनुसार उसने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की है. मृतक का नाम तोतन मंडल (18) है. पारिवारिक सूत्र के अनुसार, शुक्रवार की रात 11 बजे के करीब तोतन ने किसी से बातचीत किये […]
गंगारामपुर : दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर थानांतर्गत शांति कॉलोनी इलाके के एक नवयुवक ने फांसी लगायी है. घटना की प्राथमिक जांच के अनुसार उसने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की है. मृतक का नाम तोतन मंडल (18) है.
पारिवारिक सूत्र के अनुसार, शुक्रवार की रात 11 बजे के करीब तोतन ने किसी से बातचीत किये बिना अपने कमरे में खुद को बंद कर लिया. रात एक बजे के करीब जब घरवालों को कुछ शक हुआ तो उन्होंने उस आवाज लगायी. लेकिन अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला तो उनका शक गहराया. उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया जिसके बाद अंदर तोतन का शव लटकता हुआ दिखा. परिवारवालों ने शव को नीचे उतार गंगारामपुर थाना पुलिस को सूचना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










