बागडोगरा : घोटालेबाजों को बचा रही हैं ममता : विजयवर्गीय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2019 4:22 AM
बागडोगरा : राज्य की मुख्यमंत्री तथा तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी चिटफंड के घोटालेबाजों को बचाने में लगी हुई है, जो काफी दुर्भाग्यजनक है. राज्य की जनता इसका जवाब देगी. यह बातें भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कही. वह जलपाईगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए नई दिल्ली से बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचे. यहीं संवाददाताओं […]
बागडोगरा : राज्य की मुख्यमंत्री तथा तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी चिटफंड के घोटालेबाजों को बचाने में लगी हुई है, जो काफी दुर्भाग्यजनक है. राज्य की जनता इसका जवाब देगी. यह बातें भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कही. वह जलपाईगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए नई दिल्ली से बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचे.
यहीं संवाददाताओं से बातचीत करते हुए श्री विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला. श्री विजयवर्गीय ने कहा कि उन्होंने ममता बनर्जी को गरीबों तथा किसानों की लड़ाई लड़ते देखा है. लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद अब वह एक पुलिस अधिकारी को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रही है. जो काफी दुर्भाग्यजनक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










