सिलीगुड़ी : उत्तर बंगाल उत्सव के तहत चित्रकला प्रतियोगिता, 18 हजार बच्चे आज कंचनजंघा स्टेडियम में दिखायेंगे हुनर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jan 2019 1:48 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : आठवें उत्तर बंगाल उत्सव के तहत सिलीगुड़ी के कंचनजंघा स्टेडियम में सोमवार को सिलीगुड़ी तथा उसके आसपास के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इसे लेकर रविवार को राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने कंचनजंघा स्टेडियम का दौरा किया. इतना ही नहीं मंत्री ने कार्यक्रम […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : आठवें उत्तर बंगाल उत्सव के तहत सिलीगुड़ी के कंचनजंघा स्टेडियम में सोमवार को सिलीगुड़ी तथा उसके आसपास के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इसे लेकर रविवार को राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने कंचनजंघा स्टेडियम का दौरा किया. इतना ही नहीं मंत्री ने कार्यक्रम आयोजिक कमेटी तथा पुलिस प्रशासन को लेकर एक बैठक भी की.
बताया गया है कि चार विभागों में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. जहां ग्रुप ए तथा बी के श्रेणी में आनेवाले छात्र-छात्राओं को इच्छानुसार चित्र बनाना होगा. ग्रुप सी तथा डी के श्रेणी में आनेवाले छात्र-छात्राओं को विषय दिया जायेगा. इस वर्ष 18 हजार छात्र-छात्राओं के शामिल होने की बात कही जा रही है.
जानकारी मिली है कि इस वर्ष आयोजित होने वाले प्रतियोगिता को लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड तथा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज कराने की भी बात चल रही है. इसके लिए ड्रोन कैमरे की भी व्यवस्था की गयी है. कार्यक्रम आयोजकों का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से स्टेडियम परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जा रहे हैं.
इस बारे में राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने बताया कि स्टेडियम की 20 हजार लोगों की क्षमता को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को टिफिन, पेयजल तथा मेडल प्रदान किया जायेगा.
प्रतियोगिता के संयुक्त संयोजक विश्वजीत राय ने बताया कि पिछले वर्ष साढ़े 16 हजार प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था. इस वर्ष 18 हजार प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना जतायी जा रही है. उन्होंने सभी प्रतियोगियों से फॉर्म में अपना नाम, फोन नंबर तथा फोटो लगाने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




