कूचबिहार में पांच पिल्लों की पीटकर हत्या

Updated at : 20 Jan 2019 2:25 AM (IST)
विज्ञापन
कूचबिहार में पांच पिल्लों की पीटकर हत्या

मांटू दास पल्ली के शांतिकुटीर क्लब संलग्न रास्ते में मिले पिल्लों के शव कूचबिहार/दिनहाटा : कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में 16 पिल्लों की पीट-पीटकर हत्या किये जाने की घटना की पुनरावृत्ति कूचबिहार शहर में देखने को मिली. शहर के मांटू दास पल्ली के शांतिकुटीर क्लब संलग्न रास्ते में शुक्रवार को पांच पिल्लों […]

विज्ञापन
मांटू दास पल्ली के शांतिकुटीर क्लब संलग्न रास्ते में मिले पिल्लों के शव
कूचबिहार/दिनहाटा : कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में 16 पिल्लों की पीट-पीटकर हत्या किये जाने की घटना की पुनरावृत्ति कूचबिहार शहर में देखने को मिली.
शहर के मांटू दास पल्ली के शांतिकुटीर क्लब संलग्न रास्ते में शुक्रवार को पांच पिल्लों का शव पड़ा मिला. इसके अलावे और दो कुत्ते घायल अवस्था में मिले. इलाके के लोगों ने पशुप्रेमी व स्वयंसेवी संगठनों को इसकी सूचना दी. इसके बाद घायल कुत्तों का इलाज शुरू किया गया.
आंदोलनकारियों ने मृत पिल्लों को पुलिस लाइन संलग्न पशु अस्पताल ले जाकर पोस्टमार्टम की मांग की. बाद में पुलिस पहुंची और पिल्लों के पोस्टमार्टम का आश्वासन देकर उन्हें थाने लेकर गयी. स्वयंसेवी संगठन ब्लड डोनर ऑर्गनाइजेशन व प्रतिवादी नागरिक मंच की ओर से पशु अस्पताल जाकर घटना के प्रति धिक्कार जताया गया और कोतवाली थाने में घटना की शिकायत र्ज करवायी गयी.
कूचबिहार एनिमल एड एंड रेस्क्यू ट्रस्ट सेंटर के सचिव सम्राट विश्वास ने कहा कि यह एक दर्दनाक घटना है. एक साथ इतने सारे कुत्तों की जान लेने की घटना की जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कुत्तों के शरीर पर चोट के निशान को देखकर लगता है कि उनकी पीट-पीटकर हत्या की गयी है.
इस घटना को लेकर दिनहाटा जनजागरण मंच ने भी आन्दोलन किया. संगठन की ओर से राज्य सरकार के प्राणी संपदा विकास विभाग के प्रभारी मंत्री के हस्तक्षेप की मांग की गयी. संगठन की ओर से शनिवार को प्राणी संपदा विकास विभाग के दिनहाटा स्थित अधिकारी के माध्यम से मंत्री के लिए मांगपत्र भेजा गया. संगठन के सचिव हिटलर दास, माणिक लाल साहा, सुभाष बर्मन, तपन अधिकारी ने आंदोलन की अगुवाई की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola