ePaper

हाथी के हमले में एक युवक की मौत, चार घायल, घर भी किया क्षतिग्रस्त

Updated at : 20 Nov 2018 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
हाथी के हमले में एक युवक की मौत, चार घायल, घर भी किया क्षतिग्रस्त

मेटेली : शादी की सगाई की रस्म के दौरान हाथी के तांडव ने छिन्नभिन्न कर दिया. हमले में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि चार लोग जख्मी हो गये. वहीं हाथी ने घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. रविवार को मेटेली ब्लॉक के विधाननगर ग्राम पंचायत के वर्माधुरा में घटी इस घटना को लेकर […]

विज्ञापन
मेटेली : शादी की सगाई की रस्म के दौरान हाथी के तांडव ने छिन्नभिन्न कर दिया. हमले में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि चार लोग जख्मी हो गये. वहीं हाथी ने घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. रविवार को मेटेली ब्लॉक के विधाननगर ग्राम पंचायत के वर्माधुरा में घटी इस घटना को लेकर इलाके में भय का माहौल है.
घायलों में एक को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर किया गया है. जबकि तीन लोगों का इलाज माल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में हो रहा है. पुलिस सूत्रों से के अनुसार मृतक का नाम मीणा उंराव (43) है. वह वर्माधुरा इलाके की निवासी है.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम बड़ादिघी बीट के जंगल से एक दंतैल हाथी पहले इलाके के बीटडांगा में बच्चू राय व दुलु राय नामक दो लोगों को जख्मी कर दिया. वहां से दंतैल वर्माधुरा इलाके में गया. वहां एक घर में आदिवासी लड़की की शादी के लिए सगाई की रस्म चल रही थी. कार्यक्रम के अंत में एक ओर अतिथियों को भोजन कराया जा रहा था.
वहीं दूसरी ओर आदिवासी नृत्य भी चल रहा था. उसी समय अचानक दंतैल ने हमला कर दिया. मीणा उरांव व पुनाई पति-पत्नी हाथी के सामने पड़ गये. दोनों को हाथी ने सुंढ में लपेटकर पटक दिया. ये देखने के बाद शादी के घर में अफरा-तफरी शुरू हो गयी. हमले में मंगरु महतो नामक व्यक्ति भी जख्मी हो गया.
हाथी ने एक ढोल तोड़ दिया. घर पर भी तोड़फोड़ मचाया. स्थानीय लोगों के चिल्लाने से हाथी बड़ादिघी चाय बागान में चला गया व वहीं लासेखान में दो घंटे तक तांडव मचाया. बाद में खुनिया रेंज के वनकर्मियों ने दंतैल को खदेड़कर बड़ादिघी जंगल लौटाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola