13 दिन बाद कब्र से शव निकाल कर पोस्टमार्टम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हल्दिया : हत्या का आरोप लगाये जाने के बाद एक व्यक्ति का शव कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मृत अंसार शाॅ (40) के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. तमलुक के भुवनकालिया गांव के रहनेवाले अंसार पारिवारिक कलह की वजह से पत्नी हसीना बीबी को लेकर कोलाघाट के […]
विज्ञापन
हल्दिया : हत्या का आरोप लगाये जाने के बाद एक व्यक्ति का शव कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मृत अंसार शाॅ (40) के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. तमलुक के भुवनकालिया गांव के रहनेवाले अंसार पारिवारिक कलह की वजह से पत्नी हसीना बीबी को लेकर कोलाघाट के देनान गांव में अपने ससुराल रहते थे. 20 वर्ष के विवाहित जीवन में पिछले 13 वर्ष से अंसार घर जंवाई ही था. आरोप है कि नशे की हालत में वह अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था.
गत 12 जुलाई को रूपनारायण नदी के करीब उसका शव पाया गया. स्थानीय लोगों का मानना था कि नशे की हालत में नदी में गिर जाने की वजह से अंसार की मौत हुई थी. उसी दिन गांव के इमाम को बुलाकर रुपनारायण नदी के करीब ही उसे कब्र में दफना दिया गया. उस वक्त अंसार के पिता जमाल शाॅ व कुछ अन्य परिजन भी मौजूद थे. दफनाने के करीब एक हफ्ते बाद तमलुक अदालत में अंसार के पिता ने याचिका दायर कर आरोप लगाया कि अंसार की हत्या की गयी है.
याचिका के आधार पर अदालत ने कब्र से शव को निकाल कर पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया. बुधवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्र से निकाला. हालांकि स्थानीय लोगों ने हत्या के आरोप को गलत बताते हुए कब्र खोदने से रोका. हालांकि पुलिस के अनुरोध पर ग्रामीण शांत हुए. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










