डुवार्स गॉट टैलेंट का संगीतमय समारोह

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जयगांव : शहर के गोरखा भवन में मंगलवार को डुवार्स गॉट टैंलेंट का संगीतमय समारोह आयोजित हुआ. इसमें मुख्य अतिथि और द वॉयस ऑफ इंडियन किड्स की फाइनलिस्ट 12 साल की सेकिना मुखिया आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं. समारोह के दौरान उनके पिता विकास मुखिया और मां दिरा मुखिया के अलावा विश्वकर्म समाज के अध्यक्ष […]

विज्ञापन
जयगांव : शहर के गोरखा भवन में मंगलवार को डुवार्स गॉट टैंलेंट का संगीतमय समारोह आयोजित हुआ. इसमें मुख्य अतिथि और द वॉयस ऑफ इंडियन किड्स की फाइनलिस्ट 12 साल की सेकिना मुखिया आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं. समारोह के दौरान उनके पिता विकास मुखिया और मां दिरा मुखिया के अलावा विश्वकर्म समाज के अध्यक्ष केबी दियाली भी मौजूद रहे.
समारोह का संचालन बुद्ध खाती और चांदनी सिंह ने किया. कार्यक्रम में विश्वकर्मा समाज जयगांव और मानव उत्थान सेवा समिति के युवा कलाकारों ने कार्यक्रम पेश किये. वहीं, सेकिना मुखिया के कार्यक्रम को सुनने और उनकी एक झलक पाने के लिये दर्शकों की भारी भीड़ जुटी.
समारोह को संबोधित करते हुए कबी दियाली ने कहा कि सेकिना मुखिया की आवाज में डुवार्स के पानी और मिट्टी की मिठास है. 12 साल की सेकिना मुखिया के वॉयस ऑफ इंडिया किड्स फाइनलिस्ट में चुने जाने पर डुवार्सवासियों को गर्व है. कहा कि डुवार्स में प्रतिभाशाली युवाओं की कमी नहीं है लेकिन उन्हें उचित मंच नहीं मिलने से वे सामने नहीं आ पाते हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola