ePaper

कांग्रेस के हमले में दो तृणमूल कार्यकर्ता घायल

Updated at : 03 May 2018 3:41 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस के हमले में दो तृणमूल कार्यकर्ता घायल

रायगंज : उत्तर दिनाजपुर जिले के विभिन्न इलाकों में पंचायत चुनाव को लेकर हिंसक संघर्ष की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. सोमवार रात से लेकर मंगलवार रात तक हिंसा की कम से कम चार घटनाओं की खबर है. रायगंज ब्लॉक अंतर्गत जगदीशपुर ग्राम पंचायत के तृणमूल प्रत्याशी चुनाव प्रचार के दौरान हमले […]

विज्ञापन
रायगंज : उत्तर दिनाजपुर जिले के विभिन्न इलाकों में पंचायत चुनाव को लेकर हिंसक संघर्ष की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. सोमवार रात से लेकर मंगलवार रात तक हिंसा की कम से कम चार घटनाओं की खबर है. रायगंज ब्लॉक अंतर्गत जगदीशपुर ग्राम पंचायत के तृणमूल प्रत्याशी चुनाव प्रचार के दौरान हमले के शिकार हुए.
आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कार्यकर्ताओं पर बर्बर हमला किया है. यह घटना गोविंदपुर इलाके में घटी है. इस विषय में स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व ने कोई टिप्पणी नहीं की है. सूचना पाकर रायगंज थाना के आइसी विशाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी तृणमूल कार्यकर्ताओं को रायगंज सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जानकारी मिली है कि जगदीशपुर ग्राम पंचायत के गोविंदपुर इलाके में दलीय ग्राम पंचायत प्रत्याशी जियातुल हक के लिए तृणमूल कार्यकर्ता प्रचार करने गये थे. उस समय स्थानीय कांग्रेस प्रत्याशी अमेरुल हक के समर्थकों ने तृणमूल कार्यकर्ताओं पर अचानक हमला बोल दिया. घटना में तृणमूल कार्यकर्ता मोहम्मद मंटू व मोहम्मद सागर गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. आरोप है कि सूचना देने के काफी देर बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आये व घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola