ePaper

संदेशखाली का वीडियो फेक नहीं ओरिजिनल है : शेख शाहजहां

Updated at : 08 May 2024 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
संदेशखाली का वीडियो फेक नहीं ओरिजिनल है : शेख शाहजहां

संदेशखाली में तृणमूल नेताओं के खिलाफ यौन अत्याचार के आरोपों पर तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो (जिसकी सत्यता की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है) जारी कर आरोप लगाया कि यह लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल को बदनाम करने के लिए भाजपा की एक साजिश थी.

विज्ञापन

कोलकाता. संदेशखाली में तृणमूल नेताओं के खिलाफ यौन अत्याचार के आरोपों पर तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो (जिसकी सत्यता की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है) जारी कर आरोप लगाया कि यह लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल को बदनाम करने के लिए भाजपा की एक साजिश थी. कथित वीडियो में संदेशखाली में भाजपा के मंडल अध्यक्ष के होने का दावा करने वाले शख्स का नाम गंगाधर कयाल बताया जा रहा है. इस वीडियो को भाजपा ने फर्जी बताया है, जबकि तृणमूल इसको लेकर भगवा दल पर लगातार हमला कर रही है. इसी बीच संदेशखाली में इडी अधिकारियों पर हमले के आरोप में गिरफ्तार तृणमूल से निलंबित शेख शाहजहां ने भी टिप्पणी की है. शाहजहां के सहयोगियों पर संदेशखाली में महिलाओं पर कथित यौन अत्याचार करने का आरोप है. मंगलवार को शाहजहां, उसके भाई आलमगीर एवं उसके साथियों शिबू, मफुजर मोल्ला, जियाउद्दीन, दीदार समेत कुल 12 आरोपियों को बशीरहाट सब-डिविजनल कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान पत्रकारों द्वारा वायरल वीडियो के बारे में पूो जाने पर शाहजहां ने कहा कि उक्त वीडियो फेक नहीं, ओरिजिनल है. वहीं, कोर्ट ने सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola