सलीम व अधीर ने किया एक साथ चुनाव प्रचार

Updated at : 26 May 2024 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
सलीम व अधीर ने किया  एक साथ चुनाव प्रचार

कांग्रेस व वाममोर्चा गठबंधन के हेवीवेट नेता अधीर चौधरी व मोहम्मद सलीम पूरी तरह से प्रचार अभियान में जुट गये हैं.

विज्ञापन

कोलकाता. अंतिम चरण का चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, सभी दल अपनी पूरी ताकत झोंक दे रहे हैं. इस चरण में कोलकाता समेत नौ सीटों पर एक जून को मतदान होना है. यही वजह है कि कांग्रेस व वाममोर्चा गठबंधन के हेवीवेट नेता अधीर चौधरी व मोहम्मद सलीम पूरी तरह से प्रचार अभियान में जुट गये हैं. शनिवार को उत्तर और दक्षिण कोलकाता लोकसभा क्षेत्र के लिए उन्होंने प्रचार किया. सलीम और अधीर ने जहां शाम को उत्तर कोलकाता के बहूबाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप भट्टाचार्य के समर्थन में सभा किया, तो वहीं रात को दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर में माकपा उम्मीदवार सायरा शाह हलीम के भी समर्थन में सभा में शामिल हुए. बहूबाजार की सभा में मोहम्मद सलीम, अधीर रंजन चौधरी व प्रदीप भट्टाचार्य के अलावा एआइसीसी के सदस्य तपन अग्रवाल, मध्य कोलकाता जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुमन पाल, कृष्णा देवनाथ, मानस सरकार समेत अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया. भवानीपुर की सभा में माकपा के नेताओं ने मोर्चा संभाला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola