जीत पर बोले फिरहाद : ममता है, तो मुमकिन है

Updated at : 13 Jul 2024 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
जीत पर बोले फिरहाद : ममता है, तो मुमकिन है

ममता है, तो मुमकिन है. उपचुनाव में जीत पर कोलकाता के मेयर और मंत्री फिरहाद हकीम ने यह प्रतिक्रिया दी.

विज्ञापन

कोलकाता. ममता है, तो मुमकिन है. उपचुनाव में जीत पर कोलकाता के मेयर और मंत्री फिरहाद हकीम ने यह प्रतिक्रिया दी. उन्होंने विधानसभा उपचुनाव में जीत के लिए बंगाल की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि ममता बनर्जी पर आपके अटूट विश्वास के लिए धन्यवाद. मेयर व राज्य के मंत्री श्री हकीम ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कोई पार्टी नहीं है. एक बर्बर और असभ्य लोगों का समूह है. उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक उत्तेजना जारी नहीं रहेगी. देश ने इसे खारिज कर दिया है. भारत की जनता ने इसे नकार दिया. हम एक साथ हैं और एक साथ ही रहेंगे. हम ये फूट डालो और राजनीति करो की इजाजत नहीं देंगे. ममता बनर्जी हमेशा कहती हैं कि धर्म सभी का है. यह भारत की संस्कृति है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola