विवादित बयान देने वाले तृणमूल विधायक को किया गया शोकॉज
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

चोपड़ा कांड में आपत्तिजनक बयान देने वाले तृणमूल कांग्रेस के विधायक हमीदूल रहमान को पार्टी की ओर से शोकाॅज किया गया है. अगले सात दिनों के अंदर उससे जवाब मांगा गया है. इस मामले में उत्तर दिनाजपुर के तृणमूल के जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधायक के बयान से पार्टी की छवि खराब हुई है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी के निर्देश पर शोकाॅज किया गया है.
विज्ञापन
कोलकाता.
चोपड़ा कांड में आपत्तिजनक बयान देने वाले तृणमूल कांग्रेस के विधायक हमीदूल रहमान को पार्टी की ओर से शोकाॅज किया गया है. अगले सात दिनों के अंदर उससे जवाब मांगा गया है. इस मामले में उत्तर दिनाजपुर के तृणमूल के जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधायक के बयान से पार्टी की छवि खराब हुई है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी के निर्देश पर शोकाॅज किया गया है. उल्लेखनीय है कि चोपड़ा में एक युगल पर तालिबानी फरमान देते हुए सजा देने की घटना से राज्य की राजनीति उफान पर है. प्रतिक्रिया देते हुए विधायक हमीदूल रहमान ने कहा कि एक विवाहित महिला के संग एक युवक का अवैध संबंध समाज स्वीकार नहीं करता है, इसलिए पंचायत बुलायी गयी थी. जिसमें कुछ गलत काम हुआ है. इसके लिए जेसीबी के खिलाफ कार्रवाई होगी. लेकिन जो हुआ है, उससे अधिक दिखाया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










