राजीव कुमार फिर राज्य के पुलिस महानिदेशक बने

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पद पर आइपीएस राजीव कुमार की सोमवार को फिर वापसी हो गयी. लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव आयोग ने उन्हें डीजीपी पद से हटा दिया था.

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव आयोग ने हटा दिया था पद से

संवाददाता, कोलकाता

राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पद पर आइपीएस राजीव कुमार की सोमवार को फिर वापसी हो गयी. लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव आयोग ने उन्हें डीजीपी पद से हटा दिया था. उनकी जगह आइपीएस संजय मुखर्जी को पदभार सौंपा गया था. अब संजय मुखर्जी को वापस डीजी (फायर) के पद पर भेज दिया गया है.

राज्य सचिवालय नबान्न की तरफ से सोमवार को इस बाबत नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया. बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीन महीने पहले राजीव कुमार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य का डीजीपी नियुक्त किया था. लेकिन लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद आयोग ने उन्हें पद से हटा दिया. इस बीच वह राज्य सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. चुनाव खत्म होने के बाद ही पद से हटाये गये अधिकारियों को उनके पद पर बहाल करने की घोषणा ममता बनर्जी ने की थी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola