दीघा के होटलों में पुलिस ने चलाया जांच अभियान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Apr 2024 10:35 PM
पश्चिम बंगाल के अन्य पर्यटन स्थलों में से एक दीघा भी है.
हल्दिया. पश्चिम बंगाल के अन्य पर्यटन स्थलों में से एक दीघा भी है. दीघा से बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे विस्फोट की जांच में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआइए) ने पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर घटना के मास्टरमाइंड व मुख्य आरोपी माने जाने वाले मुसाविर शाजीब हुसैन उर्फ शाजेब उर्फ मोहम्मद जुनैद हुसैन (30) और अब्दुल मथीन अहमद ताहा उर्फ मथीन उर्फ ताहा (30) को गिरफ्तार किया था. दीघा से दो संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस ने वहां पर निगरानी और बढ़ा दी है. शुक्रवार और शनिवार को पुलिस ने दीघा के अलग-अलग होटलों में जांच अभियान चलाया. अभियान दीघा थाने के प्रभारी अभिजीत पात्र के नेतृत्व में चलाया गया. अभियान के दौरान होटलों और लॉज के प्रबंधन को वहां ठहरने वाले लोगों को लेकर एहतियात बरतने व उनसे संबंधित जानकारी रखने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










