विरोधी दल के कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही पुलिस : अधीर

Updated at : 07 Apr 2024 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
विरोधी दल के कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही पुलिस : अधीर

*EDS: BEST QUALITY AVAILABLE** Murshidabad: Congress candidate Adhir Ranjan Chowdhury during his campaign for the Lok Sabha elections, at Berhampore in Murshidabad district, Sunday, April 7, 2024. (PTI Photo)(PTI04_07_2024_000105B)

राज्य में पुलिस का गलत इस्तेमाल बढ़ते जा रहा है.

विज्ञापन

कोलकाता. प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व बहरमपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, राज्य में पुलिस का गलत इस्तेमाल बढ़ते जा रहा है. स्थिति यह है कि कांग्रेस व वाममोर्चा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता चुनाव कार्य में हिस्सा न ले सकें, इसके लिए तृणमूल कांग्रेस के निर्देश पर लोगों को पुलिस द्वारा परेशान किया जा रहा है. अधीर ने कहा कि राज्य के खजाने को खाली करते हुए पार्टी की संपत्ति बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. इसका प्रमाण है राज्य में लाटरी के कारोबार का बाजार गरम है. इस धंधे में जुड़े लोग नकली लाॅटरी बेचने, राज्य सरकार को कर देने से बचने के लिए तृणमूल कांग्रेस की तिजोरी भर रहे हैं. इसका प्रमाण लाटरी के धंधे से जुड़े लोगों द्वारा 600 करोड़ रुपये के इलेक्ट्रॉल बांड से लगाया जा सकता है.

अधीर ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाने का दावा करने वाली केंद्र सरकार देश में भाजपा नामक वाशिंग मशीन का इस्तेमाल कर रही है. हालत यह है कि अभी तक देश में विपक्ष के 25 बड़े नेताओं के खिलाफ इडी व सीबीआइ ने कार्रवाई की. इन 25 आरोपियों में 23 लोग भाजपा में शामिल हो गये. जैसे ही ये लोग भाजपा में शामिल हुए, इनके खिलाफ लगे आरोप रातों-रात हवा हो गये.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में अपराध और अपराधियों का बोलबाला है. इन्हें शह देनेवालीं खुद ममता बनर्जी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola