पुलिस ने पूर्व मेजर को हिरासत में लिया

चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पूर्व मेजर को हिरासत में लिया है.
हुगली. चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पूर्व मेजर को हिरासत में लिया है. सेवानिवृत्त मेजर ऋत्विक पाल ने यू ट्यूब चैनल पर श्रीरामपुर से तृणमूल प्रत्याशी कल्याण बनर्जी और भाजपा प्रार्थी कबीर शंकर बोस को लेकर आपत्तिजनक और फर्जी ऑडियो डाला था. इस बबात कबीर बोस ने चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के साइबर थाने में यू ट्यूब चैनल ‘आमरा कॉमरेड’ के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी. मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह पोस्ट ऋत्विक पाल (पूर्व मेजर) ने किया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










