ePaper

मैदान को बचाने के लिए लोगों का प्रदर्शन

Updated at : 12 Aug 2024 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
मैदान को बचाने के लिए लोगों का प्रदर्शन

जमीन माफिया द्वारा फर्जी दानपत्र बनवाने का लगाया आरोप

विज्ञापन

रानीगंज. रानीगंज के गिरजा पाड़ा इलाके स्थित एक मैदान को बचाने के लिए क्षेत्र के लोगों ने आंदोलन शुरू किया है. स्थानीय निवासी मलय राय ने कहा कि यह मैदान तकरीबन 200 साल पुराना है. यहां पर स्थानीय लोगों द्वारा दुर्गा पूजा, काली पूजा, सरस्वती पूजा आदि का आयोजन किया जाता है. जब भी किसी के घर में कोई शादी या अन्य अनुष्ठान होता है तो इस मैदान में पंडाल लगाकर उसे आयोजित किया जाता है. इसके अलावा यहीं पर इस क्षेत्र के लोगों के घरों में आने के लिए एंबुलेंस आदि को खड़ा किया जाता है. कहा जा सकता है कि यह मैदान यहां के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. यहीं पर बच्चे खेलते भी हैं. उन्होंने कहा कि यह पूरा क्षेत्र प्रदीप कुमार मोदी नामक एक व्यक्ति का है, जिन्होंने इस क्षेत्र में अपने कई संपत्तियों को बेचा है ,लेकिन इस क्षेत्र के लोगों की भलाई के लिए उन्होंने इस मैदान को किसी को भी बेचने से इनकार कर दिया. 2011 में एक बार जमीन माफियाओं द्वारा इस मैदान को खरीदने की कोशिश की गयी थी लेकिन तब भी यहां के लोगों ने मिलकर उसे प्रयास को नाकाम किया था. लेकिन कोरोना काल में देखा गया कि गैरकानूनी तरीके से जमीन माफियाओं द्वारा इस जमीन का दानपत्र बना लिया गया. उन्होंने कहा कि जिला शासक के अनुसार खून के रिश्ते के अलावा किसी के नाम पर दानपत्र नहीं किया जा सकता, लेकिन जमीन माफिया नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं और उन्होंने इस जमीन का दान पत्र बनवा लिया. उन्होंने साफ कहा कि वह इस जमीन को जमीन माफिया के हाथों में नहीं जाने देंगे. इसके लिए उन्होंने रानीगंज के विधायक, आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन, बोरो चेयरमैन के अलावा प्रशासन के हर एक स्तर पर गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola