देगंगा : बच्चा चोर के संदेह में लोगों ने एक महिला को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Updated:
विज्ञापन

उत्तर 24 परगना जिले के देगंगा के बेड़ाचापा के मूदीपाड़ा में एक महिला को बच्चा चोर होने के संदेह में लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन

बारासात. उत्तर 24 परगना जिले के देगंगा के बेड़ाचापा के मूदीपाड़ा में एक महिला को बच्चा चोर होने के संदेह में लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से बीमार है. रविवार दोपहर 12 बजे वह इलाके में एक बच्चे को बिस्कुट दे रही थी. इसी दौरान लोगों ने देख बच्चा चोर होने का संदेह कर उसे पकड़ लिया और फिर पुलिस को सूचना दी. पुलिस उसे हिरासत में लेकर गयी. लोगों का कहना है कि पुलिस बार-बार माइकिंग कर लोगों को जागरूक कर रही है कि कानून हाथ में न लें और न ही अफवाह फैलायें. इसे ध्यान में रखते हुए लोगों ने संदेह होने पर पुलिस को सूचना देकर महिला को पुलिस के हवाले किया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola